जालौन: जनपद बॉर्डर में संयुक्त टीम ने ओवरलोड खनन के खिलाफ चलाया अभियान 12 ट्रकों को रात में पकड़ा

जालौन:- बीती रात को उपजिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशन में जनपद बॉर्डर के बेतवा नदी के पुल में संयुक्त टीम के द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत ओवरलोड बालू लदे 12 वाहनों को पकड़ लिया इसमें छह ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई की गई।
मंगलवार को चेकिंग अभियान की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशन में 1 जून से 7 जून तक चलाई गई चेकिंग में अवैध खनन बालू से ओवरलोड 27 बहनों को पकड़ा जा चुका है। इसी को मद्देनजर रखकर जालौन-हमीरपुर बॉर्डर में आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेतवा नदी के पुल में एसडीएम, सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिव गोपाल सिंह ,राजस्व कर्मचारियों के द्वारा चेकिंग की गई। इस दौरान 12 ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़ लिया गया। टीम के द्वारा छह वाहनों को सीज कर के पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कर दिया गया। एसडीएम के मुताबिक ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ अभियान निरंतर चलता रहेगा।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top