कालपी जालौन:- पिछले 10 जून को यमुना नदी में कॉल पीके दो ब्राह्मण बालकों के डूब जाने के बाद हुई असमय मृत्यु को लेकर ब्राह्मण समाज ने स्थानीय दुर्गा मंदिर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया तथा कैंडल जलाकर दोनों बालकों को याद किया।,कालपी नगर में 10 जून को यमुना नदी में राहुल दुबे दी उम्र 20 वर्ष एवं कन्हैया दीक्षित उम्र 21 वर्ष की डूब जाने के बाद असमय मृत्यु हो गई इस घटना से पूरे नगर में मातम का माहौल हो गया। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा दुर्गा मंदिर मैं समाज के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया की कन्हैया दीक्षित के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है तथा आमदनी के कोई स्रोत नहीं है
ऐसी स्थिति में ब्राह्मण समाज कालपी उस परिवार की मदद करेगा कन्हैया दीक्षित की एकलौती बहन जो शादी लायक है उसकी शादी कालपी के ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा की जाएगी उसकी शादी में आने वाले सभी खर्चे ब्राह्मण समाज के लोग उठाएंगे साथ ही वर्तमान में ₹11000 की आर्थिक मदद कन्हैया के पिता मोहन दीक्षित को भी ब्राह्मण समाज द्वारा उनके घर पर जाकर पहुंचाई गई।,श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

