जिला प्रशासन ने की राष्ट्रीय प्रमुख श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल की अनुमति निरस्त

मथुरा:- जिला प्रशासन ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय प्रमुख श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल द्वारा रामलीला मैदान मथुरा में दिनांक 06.12.2021 को की जाने वाली संकल्प यात्रा एवं सभा करने के आयोजन की अनुमति लेने का अनुरोध किया गया था। आवेदक के इस कृत्य से मा0 सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं कोविड़-19 महामारी के संबंध में जारी आदेश व निर्देशों का उल्लंघन होगा,

जिससे प्रदेश एवं देश सम्प्रदायिक दंगा फसाद होने की प्रबल संभावना है।, आवेदक के इस कृत्य करने से देश एवं प्रदेश में भारी जनधन की हानि होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। साम्प्रदायिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायाल तथा राज्य सरकार के आदेशों एवं निर्देशों का पालन करते हुए आवेदक एवं उसके सहयोगियों को रामलीला मैदान पर जनसभा व संकल्प यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती है,

 जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के अवशेष लाभार्थियों के मध्य वितरण हेतु खाद्यान्न के वितरण की तिथि दिनांक 03 एवं 04 दिसम्बर (दो दिवस) निर्धारित कर दी गई है। जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के अवशेष लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि माह नवम्बर 2021 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण दिनांक 21.11.2021 से दिनांक 30.11.2021 तक किया जाना था,

जो अब माह दिसम्बर 2021 में दिनांक 03.12.2021 एवं 04.12.2021 (दो दिवस) के लिए बढ़ा दी गई है, उक्त तिथियों संबंधित उचित दर विक्रेता से आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशनकार्ड पर खाद्यान्न प्राप्त कर लें। साथ ही आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ.टी.पी. वैरीफिकेशन के माध्यम से वितरण तिथि पूर्व निर्धारित दिनांक 30.11.2021 ही रहेगी।

नियमित वितरण जिलाधिकारी के आदेश द्वारा जनपद की उचित दर दुकानों पर तैनात नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में ही सुनिश्चित किया जाएगा तथा तैनात नोडल अधिकारियों के क्रिया कलापों पर सतर्क निगरानी तैनात नामित अधिकारी द्वारा निरन्तर अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत में भ्रमणशील रहकर उपरोक्त वितरण सुनिश्चित किया जाएगा, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को किया

जागरूक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में ’मतदाता जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया। रैली को होलीगेट पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अवधेश कुमार धुरिया एवं उप प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,

रैली महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः कॉलेज पर आकर समाप्त हुई। रैली में छात्र सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो, घर घर अलख जगायेंगे-वोट डालने जाएंगे आदि जोशीले नारे लगाते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए चल रहे थे।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जन जागरूकता के माध्यम से अपना सक्रिय योगदान प्रदान कर राष्ट्र धर्म निभाने का आह्वान किया, कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है, क्योंकि एक एक वोट की कीमत बहुत होती है।

उन्होंने बताया कि कॉलेज की एनएसएस इकाई के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, लिपिक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट उमाशंकर शर्मा, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top