बिमारी रही पैर पसार, संक्रामक बुखार ने एक और मासूम की ली जान
रिपोर्ट- धरमवीर सिंह/ ब्यूरो फतेहपुर
अमौली क्षेत्र में संक्रामक बीमारी जानलेवा बनी हुई है। बुखार की चपेट में आकर लगातार मौतें हो रही हैं। अब अमौली के ग्रामीण क्षेत्र चांदपुर, आजमपुर गड़वा मंगलपुर,, कौह ,बुढ़वा ,टकौली, तारापुर ,रूरा, रिठवां , के बाद अब औरा निस्फी के महिपा डेरा गांव में बीमारी ने पांव पसार दिए हैं। गुरुवार को यहां के एक बुखार पीड़ित राज चार वर्ष पुत्र नीरज की हालत गंभीर होने पर परिजन उसको इलाज के लिए फतेहपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के चार दिन बाद सोमवार सुबह करीब तीन बजे मौत हो गई
जिले के अमौली क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गांवों में संक्रामक बीमारी का प्रकोप फैल चुका है। वहीं नए -नए गांव बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं मलेरिया व डेंगू ने भी तेजी से पांव पसारने शुरू किए हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं।
अमौली क्षेत्र के चांदपुर महिपा डेरा आजमपुर गड़वा में बीमारी ने पांव पसार दिए। यहां बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं ख़ाली चांदपुर में एक दर्जन से अधिक लोगों का इलाज कानपुर , फतेहपुर में चल रहा हैं और एक दर्जन से अधिक लोगों अपने अपने घर पर ही रह कर घरेलू उपचार कर रहे हैं

