हमीरपुर: कोरोना संक्रमण के केसों में रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, इनमें दो युवतियां हैं। किसी को भी कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन तीन नए केसों के साथ ही जनपद में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है,
जो कि स्वास्थ्य विभाग की चिंता का कारण बन गया है। उधर, सुमेरपुर रेलवे स्टेशन में बाहर से आने वाले यात्रियों की सैंप्लिंग तेज कर दी गई है। आज एडीएम और एएसपी ने सुमेरपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की जांच के लिए लगाए गए बूथ का निरीक्षण किया, जनपद में एक सप्ताह से भी कम समय में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।
कल तक मरीजों की संख्या 34 थी, लेकिन आज तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एके रावत ने बताया कि जिन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें भरुआ सुमेरपुर निवासी 34 वर्षीय युवक, मौदहा के रागौल निवासी 20 वर्षीय युवती और राठ कस्बा निवासी 24 वर्षीय युवती है।
इन तीनों के कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। हालांकि सभी की स्थिति ठीक है। कोई लक्षण नहीं है। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है उधर, सुमेरपुर के रेलवे स्टेशन में कोरोना मरीजों की जांच को लेकर बनाए गए
कैंप का एडीएम रमेशचंद्र औ एएसपी अनूप कुमार ने निरीक्षण किया। इस कैंप में बाहर से लौटने वाले यात्रियों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं।

रिपोर्ट राम लखन, ब्यूरो चीफ