*ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने को उद्योग व्यापार मंडल ने वाहन चालकों को किया जागरूक*
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व सीo ओ o सिटी माo संजय सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात जागरूकता अभियान को मुख्य धारा पर लाने के लिये उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में ज्वालागंज चौराहे पर यातायात जागरूकताअभियान हैंडबिल बैठकर दो पहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने,व चार पहिया वाहन चालको को सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया,जागरूकता अभियान में कृपया बाए से चले, नशा करके वाहन न चलाये,दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बिठाए,तीव्र गति से वाहन न चलाये ,अनमोल जीवन की रक्षा हेतु सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संदेशों का पालन करे,यातायात जागरूकताअभियान में किशन मेहरोत्रा अनिल वर्मा मनोज साहू कृष्ण कुमार तिवारी मनोज कुमार मिश्रा रजनीश अग्निहोत्री यातायात सिपाही विद्या सागर सुनील कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक ने यातायात जागरूकताअभियान में हिस्सा लिया,दिनांक 21 नवम्बर को अपराहन 1 बजे अटल चौराहा व वर्मा चौराहा में उद्योग व्यापार मण्डल यातायात जागरूकताअभियान चलाएगा।
रिपोर्ट अजय प्रजापति

