डांसर सपना चौधरी के घर आई खुशियां, मां बनीं…
नई दिल्ली- मशहूर डांसर और बिग बॉस 11 में अपना जलवा दिखाने वाली सपना चौधरी अब मां बन गई हैं। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर ये गुडन्यूज शेयर की है।
वैसे सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को अब तक छुपाए रखा था। सपना के वीर साहू संग रिलेशन में होने और शादी करने की खबरें तो थीं, लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं की गई। अब सीधे सपना चौधरी के मां बनने की खबर का खुलासा हुआ है। मां बनने के साथ ही सपना और वीर साहू की शादी के बारे में भी पता चला है। सपना को मां बनने पर उनके फैंस बधाईयां दे रहे हैं।

