डॉ बीआर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस में प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण व श्रद्धांजलि।

डॉ बीआर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस में प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण व श्रद्धांजलि।

फतेहपुर।

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 64 में परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर रविवार को नगर के कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला तो वही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। नगर के कलेक्टर परिसर में स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में स्थापित प्रतिमा पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल समिति के नेतृत्व मेंकलेक्टर परिषद में भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात नगर के निर्मला सूर्य मैरिज हॉल में अभिजीत पटेल व अधिवक्ता गुरु प्रसाद सिंह के संचालन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य ट्रस्टी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर दलितों, पीड़ितों, पिछड़ों वाह वंचितों के प्रेरणा स्रोत एवं आत्म गौरव के परिचारक रहे हैं। उन्होंने भीमराव अंबेडकर का परिचय देते हुए बताया कि इनका जन्म 14 अप्रैल सन 1891 ईसवी में मध्यप्रदेश के छोटे से गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम रामजी माधव व माता का नाम भीमाबाई था। उन्होंने बताया कि अंबेडकर जी ब्रिटिश काल में जन्म लेकर दलितों के मसीहा बने। वह अद्वितीय हैं।
सभा को संबोधित करते हुए रामसनेही ने बताया कि आज हम स्वतंत्र भारत में जिस तरह से सभी के लिए शिक्षा, सुरक्षा तथा संप्रभुता के साथ समान रूप से जी रहे हैं वह सब बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की देन है। समाज में छुआछूत जैसी बीमारियों से उन्होंने हमें मुक्त कराया है। मानव को एक समान बताया है जिससे मानव मानव के बीच भेदभाव ऊंच-नीच की भावनायें नष्ट हो। आचार्य कमलेश योगी ने भीमराव अंबेडकर के विचारों को मानने के बारे में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध समाज बनाने के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जानना बहुत आवश्यक है।बाबा साहब डा. अंबेडकर का विचार था कि समाज में भेदभाव नहीं होना चाहिए। राजनैतिक लोकतंत्र के साथ-साथ समाजिक व आर्थिक लोकतंत्र की बहाली के लिए बाबा साहब ने जीवन-पर्यत संघर्ष किया।अंबेडकर के सानिध्य में रहकर उनके महानता के कई संस्मरणों को सुनाया। इस मौके पर राम सिंह पटेल, मुकेश भारती, चेतना सिंह, रिंकी, रोशनी, अनमोल सचान, आदि लोग उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top