देवमई ब्लॉक प्रमुख ने रिटायर्ड आँगनबाड़ी महिलाओं के प्रति प्रकट की सहानुभूति( Block Pramukh)

देवमई ब्लॉक प्रमुख ने रिटायर्ड आँगनबाड़ी  महिलाओं के प्रति प्रकट की सहानुभूति

रिपोर्ट- धरमवीर सिंह/ ब्यूरो फतेहपुर

फतेहपुर/देवमई- फतेहपुर जनपद के अंतर्गत विकासखंड देवमई के ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, जिन्हें लोग विकास पुरुष व युवा नेता के नाम से क्षेत्र में जानते हैं। ब्लाक प्रमुख को क्षेत्र के अलावा कहीं पर भी दुखद घटना घटने की इन्हे सूत्रों से जानकारी मिलती है। तो दु:खी परिवार के दु:ख की घड़ी में सामिल होकर उन्हें सहानुभूति प्रदान करते हैं।
कल सोमवार को ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा ने एक मंच के तहत पांच- पांच हजार रुपये की चेक, उपहार और शाल भेंट कर रिटायर्ड महिलाओं का सम्मान किया। आगनवाणी कार्य कर्तियो के रिटायरमेंट दौरान ब्लॉक प्रमुख पहुंचकर कार्यकत्री महिलाओ के सम्मान में आगनवाड़ी कार्यकत्री उर्मिला देवी घोरहा और विभा अवस्थी आगनवाणी सहायिका शान्ती देवी सुजावलपुर तथा सुधा देवी कलाना को उपहार सहित पांच – पाच हजार रुपये की चेक प्रदान कर सहानुभूति दी। ब्लाक प्रमुख ने रिटायर कार्य कर्तियों को शासन द्वारा वृध्दावस्था पेंशन दिलाये जाने की भी बात कही। इसी दौरान मौजूद सीडीपीओ अर्जुन सिंह ने कहा रिटायर्ड हुई लाभार्थी महिलाओ को उनके सेवा काल में हुए बीमे को दिलायेगे। विकास खण्ड अधिकारी कृपा शंकर यादव ने रिटायर्ड हुई महिलाओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top