देवर ने भाभी के साथ किया छेड़छाड़, मौदहा कोतवाली का मामला
रिपोर्ट – शाहिद मसरूर बुंदेला/हमीरपुर
जनपद हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौदहा क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके देवर ने उस वक्त छेड़खानी की जब वह अपने घर पर सो रही थी। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने घर पर रात के समय सो रही थी तभी शराब के नशे में उसका देवर वहां आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने बताया कि जब उसने छेड़छाड़ करने से मना किया तो देवर ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देने लगा वहीं शोर सुन मोहल्ले के लोग जग गए।यह भाप आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत महिला ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर की।

