देश के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से नवाज़े गए ज़िले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार

फतेहपुर: वर्ष 1992 बैच के पी.पी.एस. अधिकारी श्री राजेश कुमार इस समय जनपद फतेहपुर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व क्षेत्राधिकारी के रूप में जनपद कौशांबी, कानपुर नगर, महाराजगंज, वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ, जौनपुर आदि जनपदों में कार्य कर चुके हैं, वर्ष 2008 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत के पश्चात एसपी सुरक्षा कुंभ मेला,

अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली, अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज, एसपी सिटी शाहजहांपुर, एस.पी.आर.ए. कानपुर नगर, इटावा, डायल 112 लखनऊ में कार्य कर चुके हैं, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा इन्हे सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक प्रदान किया गया है । 26 जनवरी 2022 के अवसर पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा मेडल (पुलिस पदक) एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा सिल्वर कमेंडेशन डिस्क प्रदान किया गया है।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी 

संपादक के बारे में

Scroll to Top