दो कारों के बीच हुई टक्कर विवाद में युवक को बीच सड़क लाठी डंडे से पीटा

दो कारों के बीच हुई टक्कर विवाद में युवक को बीच सड़क लाठी डंडे से पीटा 

यूपी के फतेहपुर जिले में एक युवक को बीच चौराहे पर दौड़ा दौड़ा कर लाठी व लात घूंसों से पिटा गया । जिसका पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया । वहीं पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाई में जुट गई है।आपको बता दें कि सदर कोतवली क्षेत्र के वर्मा चौराहे में दो कारों के बीच आपस मे टक्कर हो गई , जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपस मे नोकझोक होने लगी धीरे धीरे मामला इतना बढ़ गया कि कार सवार सुजित को दूसरे पक्ष के लोगों ने बीच चौराहे पर दौड़ा दौड़ाकर लाठियों व लात घूंसों से पीटा ।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसे उवचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।वहीं इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच में जुट गई है । वहीं पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कारवाई में जुट गई है।वहीं इस मामले डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि सदर कोतवली क्षेत्र के वर्मा चौराहे पर एक युवक के साथ मारपीट किंगई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाई की जा रही है।
रिपोर्ट अजय प्रजापति

संपादक के बारे में

Scroll to Top