दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

बक्सवाहा: एलएफसी अकैडमी और नेहरू युवा केंद्र छतरपुर के तत्वाधान में 9 वें दिवस की शुरुआत मैराथन दौड़ से की गई, यह दौड़ बमोरी से बक्सवाहा तक 15 किलोमीटर की हुई बमोरी मुख्यालय पुलिस चौकी पर दौड़ का शुभारंभ किया गया

इस दौड़ में कुल 54 बालक एवं 20 बालिकाओं ने भाग लिया और इसके अलावा सीनियर सिटीजन में 20 लोगों ने भाग लिया, दौड़ का शुभारंभ फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। तथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करन सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि, छत्रपाल सिंह लोधी एलआईसी प्रमुख,

चौकी प्रभारी राम आसरे सोनकर, अरविंद जी यादव उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र, उपेंद्र सिंह ठाकुर युवा मोर्चा उपस्थित रहे। बालिकाओं की दौड़ सुनवाहा से बक्सवाहा तक 08 किलोमीटर की हुई जिसमें बालक वर्ग में अंकित सिंह परिहार जैतूपुरा प्रथम, मोहन कुशवाहा छतरपुर द्वितीय, अभिषेक बिहारी लोधी सुनवाहा तृतीय,

लक्ष्मण सिंह हटा चौथे एवं आदित्य परिहार पांच वे स्थान पर रहे। इस दौरान बालक वर्ग में पुरस्कार 5000 रुपए छत्रपाल सिंह लोधी, द्वितीय पुरस्कार ₹2000 रुपए लोकेंद्र सिंह परमार एवं तृतीय पुरस्कार ₹1000 संजय दुबे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदान किए गए, वहीं बालिका वर्ग में आरती यादव बक्सवाहा प्रथम,

सुधा लोधी गदोला दुतीय, प्रियंका लोधी गदोला तृतीय, ललिता लोधी चतुर्थ एवं अनुजा विश्वकर्मा पांचवी स्थान पर रही। बालिका वर्ग की समस्त विजेता राशि ₹6000 रुपए करन सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि द्वारा दी गई, इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ वीरेंद्र असाटी विभाग प्रचारक आरएसएस एवं ब्रितेश जैन मुख्य कार्यपालन यंत्री हटा द्वारा किया गया,

इस कार्यक्रम में खरगापुर, किशनपुरा, सलैया के कलाकारों ने भाग लिया। एवं रंगोली प्रतियोगिता में भारती प्रधान प्रथम, प्रगति रैले द्वितीय एवं साक्षी विश्वकर्मा तृतीय, जया नामदेव चौथे स्थान पर रही, सभी कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किया गया इसके बाद वीरामपुरा एवं जैतुपुरा के बीच क्रिकेट मैच शुभारंभ हुआ, आज की समस्त उपयोगिता देवी सिंह राजपूत व्यायाम शिक्षक द्वारा संपन्न कराई गई।

संपादक के बारे में

Scroll to Top