फतेहपुर: उत्तर प्रदेश सरकार का कुशल एवं सख्त निर्देशन भी आजकल गौशालाओं में चुनौती पूर्ण बन गया है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सख्त तेवरों के बाद भी गौवंश तड़प तड़प कर भूंख और कड़ाके की ठंड से मरता नजर आ रहा है।चारा देखते ही बेजुबान गौवंश अपना पेट भरने के लिए इकट्ठे टूट पड़ते हैं।
ऐसा लगता है मानो हफ्तों से भोजन ही न मिला हो। ऐसा गौवंश जिन्हे जमीन पर जिंदा गाड़ दिया गया था ,उन्हें बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद अधिकारियों के समक्ष डाक्टर टीम की उपस्थिति में निकला कर पोस्टमार्टम किया गया, विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने दोषी अधिकारियों से कर्मचारियों पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए सस्पेंड करने की मांग की है।इनका कहना है
कि आखिर शासन से जो धन गौशाला के लिए आता है , उसे क्यों नहीं खर्च किया जाता है। सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसडीएम नायब तहसीलदार सीओ डाक्टर्स आदि की उपस्थिति में गौरक्षा प्रभारी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर विजय शंकर मिश्रा, विष्णु कांत केशव प्रसाद आदि गौरक्षा प्रभारी दल, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ