निशुल्क होमियोपैथिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,आश्रम के बच्चों का हुआ परीक्षण

*निशुल्क होमियोपैथिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,आश्रम के बच्चों का हुआ परीक्षण*

फ़तेहपुर आरोग्य भारती व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा ओम घाट में निःशुल्क होमियोपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सभी बच्चों का परीक्षण कर औषधियां भी वितरित की गई।शिविर में सर्दी,खांसी,बुखार,पेट से सम्बंधित रोगों का उपचार किया गया।इस अवसर पर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी,आचार्य श्री राम,अखिलेश तिवारी व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
 *रिपोर्ट अजय प्रजापति*

संपादक के बारे में

Scroll to Top