पन्ना: नेहरू युवा केन्द्र(NUC) की तरफ से हुआ पौधरोपण का कार्यक्रम

पन्ना:- पवई में 5जून विश्व पर्यावरण के अवसर पर नेहरु युवा केन्द्र पवई की तरफ से ग्राम सिमरिया गुलाब सिंह मे पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें पौधे रोपित हुये इस अवसर पर रामभुवन बागरी बी०आर० सी०सी० पवई ने सभी से अपील की आप लोग अधिक से अधिक पौधे रोप कर पर्यावरण को हरा भरा बनाये। गोविन्द शर्मा सी०ऐ०सी० ने कहा की पौधा रोपण हम सभी को करना चाहिए। शिक्षक सतानंद पाठक ने कहा कि पौधे हमारे मित्र है

इन्हें अधिक से अधिक रोपकर आँक्सीजन का लेविल बढा सकते है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या मे हमे पौधे रोपना चाहिए। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों का सत्यम पाठक नेहरू युवा केन्द्र पवई के स्वयं सेवक ने आभार व्यक्त किया। पौधा रोपण कार्यक्रम मे मुकेश पाठक, जय हिंद सिंह परमार एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट सतेंद्र सिंह सेंगर,संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top