पन्ना: भगवान भरोसे बचती है मरीजों की जान,सलेहा अस्पताल(Hospital) में स्वास्थ्य सेवा बदहाल

पन्ना:- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है. चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी की वजह से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. यहां आने वाले मरीजों का इलाज भगवान भरोसे होता है. ऐसा लोग कहते हैं.सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य
सेवा मुहैया कराने के लाख दावे किए जाने के बावजूद लोगों को धरातल पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के अभाव के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की मनमानी के कारण ओपीडी सेवा भी प्रभावित होती है। वहीं गंभीर अवस्था में पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में रेफर कर दिया जाता है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के अभाव के कारण
निजी चिकित्सकों से इलाज करवाना लोगों की मजबूरी बनी है। जहां गरीब तबके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सारी जमा पूंजी निजी अस्पतालों में खर्च करना पड़ता है। कहने को तो संविदा पर चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर डाक्टरों की कमी को दूर करने की कोशिश की गयी। पिछले कई वर्षो से विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं होने कारण सदर अस्पताल में भी गंभीर मरीज का इलाज संभव नहीं हो पाता है।
रिपोर्ट भास्कर सिंह,संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top