पाकिस्तान ने पीओके में हरकतें बढ़ाईं, अतिरिक्त बटालियनें कीं तैनात
पीओके
पाकिस्तान ने एलओसी पर पुंछ से लगते पीओके के इलाके में भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती की है। पीओके में कोटली, रावलाकोट, विंभर, बाग, मुजफ्फराबाद सहित कई स्थानों पर अतिरिक्त बटालियन की तैनाती की गई है। एलओसी से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने अपनी ताकत को दोगुना करने का प्रयास किया है। विज्ञापन सूत्रों के अनुसार गलवां घाटी की घटना के बाद पाकिस्तान ने पीओके के कोटली में तैनात अपनी तीन ब्रिगेड के साथ 28 पीआर (पाकिस्तान रेजिमेंट) और 40 आरटी को तैनात किया है। इसके अलावा रावलाकोट में तैनात 2 ब्रिगेड के साथ 9 पीआर, विंभर में तैनात 4 ब्रिगेड के साथ 15 लाइट इंफेंट्री को लगाया है। बाग में तैनात 6 ब्रिगेड के साथ 22 पीआर और 10 एनएलआई (नार्दर्न लाइट इंफेंट्री), बाग में ही तैनात 5 ब्रिगेड के साथ 21 सिंध रेजिमेंट की तैनाती की गई है। इसी प्रकार मुजफ्फराबाद के दोमेल में तैनात एक ब्रिगेड के साथ 35 पीआर, मुजफ्फराबाद के जरी कस्स में तैनात 7 ब्रिगेड के साथ 21 के एके बैट्री और सियाचिन में तैनात 80 ब्रिगेड के साथ 72 पीआर को तैनात किया है। बताते हैं कि ईरान बॉर्डर पर पीआर की तैनाती थी, जिसे वहां से हटाकर पीओके में तैनात किया गया है। यह सारी कवायद एलएसी पर हालात बिगड़ने पर उसका फायदा उठाते हुए
सूत्र के हवाले से ख़बर

