पानी टंकी में बनी सीढ़ी टूटकर लटकी, कभी भी हो सकता हादसा।

पानी टंकी में बनी सीढ़ी टूटकर लटकी, कभी भी हो सकता हादसा।

बिंदकी/फतेहपुर।

जनपद के तहसील बिंदकी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनी पानी टंकी में ऊपर चढ़ने के लिए बनाई गई सीढ़ी टूटकर लटक गई है। जो अचानक कभी भी एक बड़े हादसे को दावत दे सकती है। पानी टंकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के अंदर बनी हुई है जिस कारण से हादसे की आशंका और बढ़ जाती है क्योंकि प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए सैकड़ों मरीजों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने पानी टंकी पर ध्यान नहीं गया जबकि आए दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उच्चाधिकारियों का निरीक्षण बना रहता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी परिसर में बनी पानी टंकी में चढ़ने के लिए लोहे की बनी एक नसेनीनुमा सीढ़ी है जो टूट कर लटक चुकी है। जिसके गिर जाने से कभी भी बड़ा खतरा हो सकता है। मामले की बाबत जब एसडीएम प्रियंका से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन नहीं लगा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top