पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने गुलाबी गैंग की महिलाओं ने किया थाने का घेराव।

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने गुलाबी गैंग की महिलाओं ने किया थाने का घेराव।


ब्यूरो टीम जहानाबाद /फतेहपुर

– महिला उत्पीड़न, शारीरिक शोषण एवं हत्या के प्रकरण को लेकर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक ने जहाँनाबाद थाना का किया घेराव |गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाएं पीड़ित परिवार के साथ जहाँनाबाद थाना पहुंची | महिला उत्पीड़न के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए थाना का घेराव किया | थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के माध्यम से जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा | थाना का घेराव करने हेतु बाध्य महिलाओं का प्रकरण यह रहा कि – नीलम नाम की लड़की जो की बंगेरन डेरा मजरे कोर्रा कनक थाना ललौली की मूल निवासी थी जिसकी शादी एक माह पूर्व फूलचंद्र पुत्र दयाराम ग्राम कृपालपुर थाना जहाँनाबाद जनपद फतेहपुर के साथ हुई थी | 13 व 14 सितम्बर की मध्य रात्रि पति व ससुरालीजनों द्वारा हत्या कर दी गयी लेकिन थाना में एफ. आई. आर नहीं लिखी गयी | अतः गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक ने थाना में घेराव करते हुए यह मांग रखी की एफ. आई. आर दर्ज करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाये | 
 अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की ” दिन प्रतिदिन महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं | भ्रष्टाचार के चलते पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता है , पुलिस द्वारा हिला हवाली भी की जाती है | हम व हमारा संगठन समाज में ब्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध एवं महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ संघर्षरत हैं | हमें पूर्ण आशा है की इस प्रकरण का निवारण करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिया जायेगा अन्यथा की स्थिति में हम बृहद आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की स्वयं होगी |
इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सरला, राजरानी, प्रीती, शहरुन, उषा, रामश्री, नीलू, सुमन, पुष्पा, सुनीता, निर्मला,रानी आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं |

संपादक के बारे में

Scroll to Top