पीड़ित महिला को न्याय दिलाने थाने पहुंची गुलाबी गैंग की महिलाएं|

पीड़ित महिला को न्याय दिलाने थाने पहुंची गुलाबी गैंग की महिलाएं|

 संवाद सूत्र-लौली/फतेहपुर

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे की रहने वाली लल्ली (25) विवाहित महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व महमदपुर ग्राम में हुई  थी परन्तु शादी के कुछ माह बाद ही उसे घर से ससुराल वालों ने निकाल दिया था और तब से  ढाई साल हो गए वह दुखी मन से जीवन यापन करने हेतु मायके में ही रहनें हेतु मज़बूर थी और मायके में ही रह रही  थी, कई बार पारिवारी जनों नें  पुलिस से शिकायत की परन्तु उन्हें मदद नहीं मिली  | जितने महीने वह ससुराल में रही भी तो उसके साथ मार पीट की जाती थी | गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक संगठन की महिलाओं को यह प्रकरण पता चला तो उन्होंने संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के पास पीड़ित महिला को लेकर आयी | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया और तत्काल ललौली थाने पहुंची | एवं एस. ओ को पूरा मामला संज्ञान में डाला एस. ओ नें ससुराली जनों को थाने बुलाया ! फिर हेमलता पटेल व एस. ओ नें उन्हें गंभीरता से समझाया व उनके इस कृत्य के लिए डाट फटकार भी लगाई तत्पश्चात ससुराली जन व महिला का पति  नें पीड़ित महिला से मांफी मांगी | और सुलानामा करते हुए प्रशन्नता पूर्वक महिला को साथ लेकर ले जाकर अच्छे से ससुराल में रखने की बात कही | तब महिला की विदाई की गयी ! महिला व उसके परिवारी जनों नें गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल व थानाध्यक्ष को धन्यवाद अर्पित किया और कहा आपने हमारी वर्षो की समस्या हल कर दी  | इस दौरान  विमला, सुमन, शहरुन, प्रीती, उर्मिला, शुभाषनी, केशकली आदि महिलाएं मौजूद रहीं |

संपादक के बारे में

Scroll to Top