पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन

फतेहपुर: विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने व शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आम जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंहके निर्देशन में आज दिनांक 19.01.2022 को एरिया डोमिनेशन के तहत क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में थाना औंग क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ग्रामों (बड़ा हार, रियारी, छिवली, मानिकपुर, शिवराजपुर, गंगचौली, राशूलपुर, मायाराम खेड़ा, डेलेमउ, मिताइखेड़ा आदि) में प्रभारी निरीक्षक श्री शेरसिंह राजपूत मय भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ पैदल मार्च किया गया।मौके प्रभारी निरीक्षक औंग व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण मौजूद रहे।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी खागा के नेतृत्व में थाना सु0 घोष अन्तर्गत ग्राम मोहम्मद पुर गौती, मंडवा, प्रेमपुर, अलीपुर बहेरा, अफोई, आदि क्षेत्रों में थाना प्रभारी व सीपीएमएफ के निरीक्षक के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया 
रिपोर्ट नितिन कुमार, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top