प्रजापति समाज के विस्तार को लेकर बैठक संपन्न हुई
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ युवा शाखा बांदा की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश प्रजापति (सत्यम) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का कुशल संचालन प्रदेश प्रभारी आइटी सेल सुधीर चक्रवर्ती ने किया। बैठक मै मुख्य एजेंडा के अनुसार संगठन का विस्तार व प्रजापति समाज के दो सेना के जवान सेवानिवृत होने पर रतन लाल प्रजापति व पवन प्रजापति का सम्मान फूल मालाओं वा मिठाई खिलाकर कर किया गया। महासंघ का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष पद बबेरू प्रधान प्रतिनिधि प्रमुख समाजसेवी केशव प्रसाद प्रजापति जी को बनाया गया मंडल अध्यक्ष युवा शाखा संजय प्रजापति जिला उपाध्यक्ष फूलचंद्र प्रजापति (फ़ौजी) जिला उपाध्यक्ष युवा शाखा ब्रजकिशोर प्रजापति जिला प्रभारी युवा शाखा नीरज प्रजापति (भाऊ) जिला संरक्षक सुमेर प्रसाद प्रजापति जिला सचिव शुभम प्रजापति पद पर मनोनीत किया गया बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. आर० बी० के० प्रजापति का संदेश बताते हुए कहा कि महासंघ पूरे देश में युवाओं महिलाओं को जोड़कर सामाजिक न्याय वा भागीदारी के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा दे जिससे समाज आर्थिक वा राजनैतिक क्षेत्र में आगे बढ़े समाज में हो रहे उत्पीड़न में संगठित होकर न्याय दिलाए l बैठक में उपस्थित बुंदेलखंड प्रभारी प्रजापति आलोक दक्ष जी, विनय प्रजापति,राजकमल प्रजापति,राजाभइया प्रजापति कुंजबिहारी प्रजापति, एड कुलदीप प्रजापति, महेश प्रजापति, देविदीन प्रजापति, राजू प्रजापति, संदीप प्रजापति, पुष्पेन्द्र प्रजापति, कमलेश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे l

