प्रदर्शन के बाद बदलती दिखी गरीब की स्थिति, गुलाबी गैंग की मेहनत का रंग

प्रदर्शन के बाद बदलती दिखी गरीब की स्थिति गुलाबी गैंग की मेहनत का रंग
जनपद के कलेक्ट्रेट भवन में सोमवार को गुलाबी गैंग की महिलाओं द्वारा किए गए महा प्रदर्शन के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर बदलेगी गरीब परिवार की यथास्थिति।
मामला है बहुआ विकास खंड क्षेत्र के सुजानपुर गांव का जहां बाबू पुत्र अहमद अली काफी गरीब है जो अपना और अपने परिवार का झोपड़ी में रहकर पेट पाल रहा है। जानकारी के अनुसार बताते हैं की पीड़ित एक गंभीर बीमारी से भी ग्रसित है जिसका इलाज वह गरीबी के कारण नहीं करा पा रहा है। बताते हैं गरीब बाबू के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं जिनका जीवन एक झोपडी में रहकर गुजरता है। वही बाबू की पत्नी ने बताया कि उन्हें आज तक ना तो कोई आवास मिला है और ना ही शौचालय मिला। जिसको लेकर गुलाबी गैंग की महिलाओं ने जनपद के कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम कार्यालय का घेराव किया।जहां से उच्चाधिकारियों के आदेश पर तत्काल राजस्व टीम पीड़ित के घर पहुंची और रिपोर्ट तैयार करके ले गई। जल्दी ही आवास और शौचालय बनवाने का आश्वासन भी दिया। वही पीड़ित परिवार ने मदद करने के लिए गुलाबी गैंग को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top