प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को सम्मानित कर एनएसयूआई की बैठक हुई संपन्न।

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को सम्मानित कर एनएसयूआई की बैठक हुई संपन्न।

फतेहपुर।

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया की बैठक शनिवार को नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय बुलेट चौराहा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। शनिवार को आयोजित नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की भूमिका रही। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के फतेहपुर यूनिट को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि वर्तमान समय में छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने के कारण छात्रों को बहुत समस्या हो रही है जिसके कारण उनको शिक्षा लेने में बहुत आर्थिक समस्या पैदा हो रही। छात्रों से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं को लेकर फतेहपुर यूनिट लगातार संघर्षरत है। उन्होंने छाया कारों से बात करते हुए जनपद में छात्रों के साथ हो रही समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी छात्र को शिक्षा ग्रहण करने से लेकर आर्थिक दिक्कतें, समस्याएं आती है तो एनएसयूआई फतेहपुर इकाई उसका पूरा सहयोग करेगी। कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई की फतेहपुर इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का माल्यार्पण करके किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक कश्यप,आदित्य नारायण शुक्ला, आकाश निषाद, मनीष सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष वलयदत्त बाजपेई, राहुल कश्यप, उमेश कश्यप, पुलकित, गगन, साहिबान अंसारी, रामविलास पासी, अनुराग कश्यप, समीर अंसारी, हसमत समीम आदि लोग उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top