प्रधानमंत्री जीवनज्योति बीमा योजना(PMSBY)का खाता धारक के परिजनों को मिला 200,000 रुपये का लाभ

फतेहपुर:- लाभान्वित परिवार ने शाखा प्रबंधक का आभार प्रकट किया यह जनपद फतेहपुर के कस्बा अमौली में स्थित बड़ौदा यू पी बैंक में खताधारक फिरोज अहमद को शाखा प्रबंधक आलोक यादव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी दी तो खाता धारक ने सहमति के बाद बीमा की पहली किस्त जमा कर दी क़िस्त जमा करने के 4 माह बाद क्रोरोना से खाता धारक की मृत्यु हो गयी

जिसके उपरान्त शाखा प्रबंधक की प्रयासों से आज दिनांक 04-01 -2022 दिन मंगलवार को खाता धारक के परिजनों को दो लाख रुपये की चेक शाखा प्रबंधक आलोक यादव के द्वारा सौंपी गई चेक पाते ही परिजनों की आंखे भर आयी । वही आज खाता धरकों को अन्य बीमा योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गय

ी जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना आदि । इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक पवन सचान, कैशियर रजत कुमार, हेड कैशियर आलोक कुशवाहा, धीरेंद्र,कैलाश सहित अन्य बैंक स्टाप ,खाता धारक मौजूद रहे।
रिपोर्ट नितिन कुमार, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top