फतेहपुर:- जनपद मे कोविड 19 महामारी को देखते हुए एन्टी करप्शन एवं मीडिया इनवेस्टिकेशन की प्रदेश कार्यकारणी द्वारा फतेहपुर जनपद के प्रमुख अधिकारियों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया और प्रदेश अध्यक्ष संतोष सचान और प्रदेश उपाध्याय प्रशांत बाजपेयी ने बताया कि जनपद के पदाधिकारियों ने कोविड महामारी के दौरान जो सदभावना के साथ जो सेवा की
उसके लिए हमारा संगठन आभार व्यक्त करता है और इसी प्रकार सभी कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते रहेगे जिसमें प्रमुख रूप से जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे,पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, उपपुलिस अधीक्षक डी.सी मिश्रा,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.जी.के.महेश्वरी,मुख्य फार्मसिस्ट डॉ.श्रीराम उमराव,एआरटीओ, प्रशासन अरविन्द त्रिवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार यादव, आरटीओ संभ्भागीय निरीक्षक आकांक्षा सिंह, वाहन कर अधिकारी गोविन्द नरायण मिश्र सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया
और प्रदेश महासचिव ने कहा कि संगठन सदैव राष्ट्रहित और समाज कल्याण हेतु कार्य करता रहेगा और कोरोना योद्धाओं के सम्मान का सिलसिला जारी रहेगा और अपील की आप सभी राष्टहित मे सहयोग करे और वैक्सीन अवश्य लगवाये और आसपास के लोगों वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करे क्योंकि यह वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है
साथ ही समय की ताकत समाचार पत्र और इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ की संपादकीय टीम के द्वारा भी कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया सम्मान पाकर अधिकारियों के मन खुशी और उत्साह दिखा इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अमनदीप सचान, प्रदेश सचिव सुमित कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी सतवंत सिंह सहित सदस्य गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट प्रशांत बाजपेई


