फतेहपुर: गैर जनपद में आई बारात से गायब हुए किशोर का शव(Dead Body) झाड़ियों में मिला

फतेहपुर:- चांदपुर थाना अंतर्गत परसेढा में दो दिन पूर्व बारात में शामिल होने आए किशोर का कल सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया बारात वाले दिन किशोर बारात से अचानक गायब हो गया था।जिसकी खोज बीन होती रही ! जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना चांदपुर को दी गई जिस का शव कल परसेढा गांव के पास झाड़ियों में मिला थाना चांदपुर के ग्राम परसेढा में बीती 24 मई को सुरेंद्र की लड़की की शादी में लड़का पक्ष की तरफ से कानपुर नगर के थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम जल्ला का किशोर बारात में शामिल हुआ था| किशोर आशीष कुमार 15 वर्ष पुत्र स्व सुरेश कुमार बारात से बीती 24 मई की रात बारात से अचानक गायब हो गया था ,

िसके बाद से लड़का और लड़की दोनों पक्षों में हड़कंप मचा हुआ था | किशोर के गायब होने के बाद से ही उसके नाते रिश्तेदार परिजनों के साथ किशोर को खोजने में जुट गए। जब सफलता नहीं मिली तो बीती देर रात थाना चांदपुर मे गुमशुदगी की तहरीर दिया चांदपुर पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया कल सुबह सुबह जब गांव के किसान मजदूर खेतों की तरफ गए तो वहां झाड़ियों से बदबू आने से जब झाड़ियों में देखा तो एक युवक का शव दिखाई पड़ा।

मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया और उन्होंने दपसौरा पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर दपसौरा चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर युवक की शिनाख्त कराई मृतक युवक शिनाख्त थाना सजेती के ग्राम जल्ला निवासी आशीष कुमार 15वर्ष पुत्र स्व. सुरेश कुमार के रूप में हुई जो बरात में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी फिलहाल किशोर की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट अनुराग शुक्ला

संपादक के बारे में

Scroll to Top