फतेहपुर जनपद में फिर घटित हुई अमानवीय घटना

फतेहपुर जनपद में फिर घटित हुई अमानवीय घटना 

 ललौली थाना क्षेत्रान्तर्गत किशोरी से दुष्कर्म | गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक पीड़ित परिवार से मिला,न्याय हेतु हर संभव मदद कर न्याय दिलाने का दिया भरोसा |
बच्चियों में खौफ है और अपराधी बेखौफ़ घूम रहे हैं,आखिर शासन, प्रशासन अपराधियों में खौफ कायम करने में क्यों है अक्षम? महिला उत्पीड़न के खिलाफ सरकार क्यों नहीं उठा रही ठोस कदम : हेमलता पटेल
गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समदाबाद ( कुबहटी ) ग्राम में पीड़ित परिवार के घर पहुंची | जहाँ बीते गुरुवार को देर शाम एक युवती के साथ दुष्कर्म की दुःखद घटना घटित हुई | घटना यह रही की समदाबाद (कुबहटी) ग्राम की एक किशोरी शौचक्रिया के लिए जंगल गई, जहां पड़ोस के ही गांव के दो लड़कों नें उसे दबोच लिया एवं किशोरी के साथ ऐसी अमानवीय घटना को अंजाम दिया | फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं | घटना की सूचना प्राप्त होने पर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल अपने प्रतिनिधि मण्डल के साथ पीड़ित पारिवार से मिलने घर पहुंची जहां पता चला की पीड़िता के माता -पिता पीड़िता को लेकर मेडिकल परीक्षण कराने हेतु गए हैं | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें माता – पिता से फोन पर बात करके यथास्थिति से अवगत हुईं एवं घर पर मौजूद पीड़िता की बड़ी बहन , दादा एवं अन्य परिवारीजनों से मिली | परिवारीजनों से नम आँखों से उन पर बीती दुःखद घटना की ब्यथा बताई एवं न्याय दिलाने हेतु सहयोग की अपील की | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें परिजनों को सांत्वना दी एवं न्याय हेतु हर सम्भव मदद करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया | इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा की ” ये हम कैसा वर्तमान समाज देख रहे हैं जहां बेटियों में खौफ की स्थिति है | और अपराधी बेखौफ़ घूम रहे हैं और आये दिन ऐसी अमानवीय घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं | आखिर सरकार क्यों अपराधियों में खौफ कायम करने में असफल साबित हो रही है? क्यों बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है सरकार? हम सरकार से ये पुरजोर मांग करते हैं की महिला उत्पीड़न की जटिल समस्या पर ठोस से ठोस कदम उठाये जायें , एवं आरोपियों को कठोरम सजा दी जाये | अन्यथा की स्थिति में हम बृहद आंदोलन हेतु बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदार सरकार स्वयं होगी |” इस दौरान राजरानी, संतोषी, रंजना, सरोज आदि महिलाएं मौजूद रहीं |

संपादक के बारे में

Scroll to Top