फतेहपुर: जिला अस्पताल में ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर ओपीडी(OPD) शुरू

फतेहपुर:- एक और देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है तो दूसरी ओर ब्लैक फंगस ने भी देश में कदम रख दिया है। फतेहपुर जिले में ब्लैक फंगस का खतरा टालने के लिए अस्पताल में ओपीडी चालू हो गई है,मंगलवार को ओपीडी खुलने से मरीजों की भीड़ तो नहीं लगी,लेकिन जो भी मरीज अस्पताल पहुंचे उनको आराम जरूर मिली है। कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने ओपीडी बंद कर दी थी,अब ब्लैक फंगस बीमारी के चलते ओपीडी पुनः संचालित हो रही है। जिसमें जुकाम खांसी बुखार आदि के मरीजों को देखा जा रहा है, गंभीर रोगियों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। ब्लैक फंगस के चलते शासन ने हर एक जिले में नेत्र चिकित्सा विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है।

इसी के चलते मंगलवार को जिला मुख्यालय के मदन मोहन मालवीय नेत्र चिकित्सालय अस्पताल की ओपीडी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुली रहेगी, ओपीडी में सिर्फ 5 रोगी पहुंचे इन रोगियों में किसी को भी ब्लैक फंगस नहीं था। सीएमओ डॉक्टर गोपाल कुमार माहेश्वरी ने बताया कि ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए सारी टीम हर संभव प्रयास कर रही हैं,बुधवार को ब्लैक फंगस पर स्वस्थ कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी,और एसीएमओ डॉ संजय कुमार का कहना है मौजूदा हालात को देखते हुए फैसले लिए जा रहे हैं। ब्लैक फंगस की शिकायत सीधे तौर पर नाक, कान और गले से होती है।

रिपोर्ट अनय दीप सचान

संपादक के बारे में

Scroll to Top