फतेहपुर में भी हो सकता है उन्नाव कांड, रेप पीड़िता पर हुआ जानलेवा हमला

फतेहपुर में भी हो सकता है उन्नाव कांड, रेप पीड़िता पर हुआ जानलेवा हमला

 संवाद सूत्र/ अमौली फतेहपुर 
जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के एक गांव में एक युवती और उसके परिवार पर हुआ
जानलेवा हमला।दबंगों द्वारा हुए हमले से गांव में सनसनी का माहौल नजर आ रहा है।
आपको बता दें की पीड़ित परिवार पर हमला उस वक्त हुआ जब युवती शाम के वक्त अपने घर
पर थी तभी रेप केस का आरोपी पूर्व प्रधान राम किशन फौजी एवम् उसके दबंग साथियों
ने पीड़िता के घर पर ईंट पत्थर एवम् असलहा से हमला बोल दिया।जिसमें पीड़िता और
उसकी मां गंभीर घायल हो गई।जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गंभीर घायल
हुई पीड़िता और उसकी मां को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां
हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया की एक साल पहले इसी दबंग व्यक्ति उसी
गांव पूर्व प्रधान रामकिशन फौजी ने उसके साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया
था।जिसको लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चांदपुर में मुकदमा भी दर्ज है।पीड़िता ने
बताया कि गांव का ही रामकिशन फौजी पूर्व प्रधान ने उसके साथ एक साल पहले घिनौनी
हरकत की थी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एक साल पहले मुकदमा दर्ज हो चुका है जिसके
बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है।आरोपी ने पीड़िता से कई बार मामले को शांत करने
के लिए दबाव भी बना चुका है।लेकिन जब पीड़िता ने आपसी समझौता करने से इंकार कर
दिया तो रेप का आरोपी पूर्व प्रधान रामकिशन फौजी ने अपने दबंग साथियों को दबाव
बनाने के लिए भेजता रहा और कई बार तो तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी
दे चुका है। जब फिर भी बात नहीं बनी तो उसने अपने दबंग साथियों के साथ पीड़िता के
घर पर हमला बोल दिया।इतने बड़े अपराध में शामिल होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम
रहा है ||
“जिससे कहीं ना कहीं प्रशासन के अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं अब देखना यह है की क्या एक साल होने के बाद पीड़िता को न्याय मिल पाएगा या फिर पीड़ित परिवार यूंही अधिकारियों के चौखट पर भटकता रहेगा?”

संपादक के बारे में

Scroll to Top