फतेहपुर– किशनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक निजी ट्यूबवेल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई जिसमें पीड़ित किसान परिवार का करीब ₹50000 का नुकसान हो गया ।
जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रघुवीर सिंह के निजी ट्यूबवेल में बिजली की शॉर्ट सर्किट होने की वजह से बीती रात भीषण आग लग गई जिसके बाद ट्यूबवेल में आग लगने की खबर ग्रामीणों में पहुंची तो हड़कंप मच गया तभी आग लगने की खबर सुनते ही भारी मात्रा में ग्रामीण इकट्ठा हो गए जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गरीब किसान का करीब ₹50000 का नुकसान हो गया पीड़ित किसान रघुवीर सिंह ने बताया कि मैं अपने खेत में पानी लगाए हुए थे उसी दौरान अचानक एक चिंगारी उठी जिसने ट्यूबेल पर बने मकान को अपने कब्जे में ले लिया जिससे खाने-पीने की सामग्री व अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए हैं जिसमें करीब ₹50000 का नुकसान हुआ है ।
वी के द्विवेदी ब्यूरो रिपोर्ट फतेहपुर
