अमौली/फतेहपुर:- विकासखंड अमौली के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिजौली व दपसौरा के दोनों चिकित्सालयों का संचालन डॉ वीरेंद्र कुमार सोनकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं उनके टीम द्वारा कोर्णाक किट का वितरण निशुल्क धमना खुर्द में कोरोना पॉजिटिव मरीज श्रीमती राजकिशोरी एवं उनके परिवार वालों व पड़ोसियों को दवा वितरित की गई। आपको बता दें श्रीमती राज किशोरी अब कोरोना नेगेटिव हो चुकी है। वही राजकीय औषधि चिकित्सालय डपसौरा द्वारा कोरोना किट ग्राम रिठंवा में श्री कन्हैयालाल जोकि कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।उनको एवं उनके गांव वालों और परिवार वालों को दवा वितरित की गई। कन्हैयालाल फिलहाल अभी कोरोना नेगेटिव है। इस कोरोना आयुष किट में आयुष 64, संशमनि बटी, आयुष काढ़ा, अणु तेल, अगरंहरितकी रसायन आदि दवाओं के प्रयोग के साथ-साथ बयान तथा प्राणायाम आदि की जानकारी दी गई चिकित्सालय बिजौली में लगभग 275 कीट एवं चिकित्सालय डपसौरा में लगभग 215 किट का वितरण किया गया।
रिपोर्ट आदित्य उमराव,संवाददाता

