फतेहपुर:-हसवा कस्बे में निशुल्क नेत्र परीक्षण का लगाया गया कैंप

फतेहपुर :- जनपद के हसवा विकासखंड के हसवा कस्बे के खेलकूद मैदान में आज दिनांक 20 -11-21 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ग्राम प्रधान मोहम्मद राशिद द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद का कैंप लगवाया गया। जिसमें मोतियाबिंद जांचोपरांत निशुल्क चश्मे के फ्रेम असहाय व्यक्तियों को वितरित किए गए।
 संजीवनी आई क्लिनिक एवं विजन इंटरप्राइजेज की ओर से डॉक्टर रेशमा सिद्दीकी एवं असिम मदनी वह अनुराग के अथक प्रयासों से उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोविड-19 के बारे में उक्त चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिए गए।इस शिविर में लगभग 200 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया कुछ मरीजों के मोतियाबिंद होने पर ऑपरेशन कराने का सुझाव दिया गया। बाकी लोगों को निशुल्क परामर्श देकर नेत्र सुरक्षा के विषय में बताया गयाll
वी के द्विवेदी ब्यूरो रिपोर्ट फतेहपुर

संपादक के बारे में

Scroll to Top