फाल्ट सुधारने के नाम पर ग्रामीणों से वसूला जाता पैसा,ना देने पर देते देख लेने की धमकी।

दो दिन से गांव में बत्ती गुल,ग्रामीण परेशान। ,फाल्ट सुधारने के नाम पर ग्रामीणों से वसूला जाता पैसा,ना देने पर देते देख लेने की धमकी।

अमौली/फतेहपुर।

बिजली उपकेंद्र अमौली क्षेत्र के गांवों में आए दिन होने वाले फाल्टों से क्षेत्रवासी परेशान नजर आ रहे हैं।बिजली विभाग की सिथिलता का पूरा फायदा लाइनमैन द्वारा उठाया जा रहा है।लाइनमैन द्वारा अपने निजी सहयोगियों से फाल्ट ठीक करवाने का काम किया जाता है जो फाल्ट या तारों को ठीक करने के लिए ग्रामीणों से चंदा लेकर अवैध वसूली करते हैं।
बिजली उपकेंद्र अमौली क्षेत्र के केवटरा गांव में बीते दो दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है क्योंकि दो दिन पूर्व मध्य रात्रि को गांव के अंदर फैले केबल तारों में एक स्थान पर फाल्ट हो गया था जिसके कारण गांव के अंदर आपूर्ति ठप्प हो गई थी।शनिवार को दोपहर में कुछ लोगों द्वारा फाल्ट सुधारने के नाम पर ग्रामीणों से चालीस से पचास रुपए वसूले जा रहे थे।तभी संयोग से एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता के घर पर भी चंदा वसूलने पहुंच गए।संवाददाता द्वारा वसूली पर आपत्ति जताई गई और पैसे देने से इंकार किया गया तो आए लोगों ने उन्हें आगे देख लेने की धमकी दी।जब इसकी सूचना एसडीओ प्रशांत शुक्ला को दी गई तो लोगो ने उनसे गोल मोल जवाब दिया।लोगो ने बताया की उन्हें दपसौरा फीडर के लाइनमैन ने यह काम करने को कहा था।
जब इसकी जानकारी अमौली उपकेंद्र के जेई से करनी चाही तो उनका फोन ही नहीं लगा।
वहीं एसडीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top