बड़ामलहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने राजकुमार सिंह (टिंकू चौहान)

बड़ामलहरा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल की अनुसंसा व कांग्रेस बिद्यायक आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया,) राजनगर बिद्यायक नातीराजा, बिद्यायक नीरज दीक्षित की सहमति पर बड़ामलहरा बिधान सभा के पूर्व कांग्रेस युवा अध्यक्ष राजकुमार सिंह उर्फ टिंकु चौहान को बड़ामलहरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ,

प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजकुमार सिंह चौहान(टिंकू चौहान) को ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिले के पदाधिकारियों सहित कई कांग्रेसियों ने बधाई दी है। जिला अध्यक्ष ने कहा है कि टिंकू चौहान एक सफल नेतृत्वकर्ता एवं संगठन को मजबूत बनाने वाले दूरदर्शी नेता हैं।

इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी, श्री चौहान को अध्यक्ष बनाए जाने पर बड़ामलहरा के कांग्रेसी नेताओं ने जिला व प्रदेश कांग्रेसीओ का आभार जताया है। वही टिंकु चौहान को अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
रिपोर्ट पुष्पेंद्र सिंह चौहान

संपादक के बारे में

Scroll to Top