बांदा:- यह पूरा मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव का है। जहां के दीपक कोटार्य पुत्र रामलाल ने चिल्ला थाना में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन जहां पर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो आज पुलिस अधीक्षक की चौखट पर जाकर न्याय की गुहार लगाई पीड़ित के दरवाजे में ग्राम सभा की सार्वजनिक जमीन पडी हुई है जिसमें सबका निस्तार होता है जबरन अजय पुत्र चुन्नू फौजी ने ट्रैक्टर खड़ा कर रखा है व जमीन पर कब्जा करने के फिराक में है कहने पर अजय, संजय ,अनूप पुत्र चुन्नू निषाद गाली गलौज कर पीड़ित को मारा-पीटा साथ ही पीड़ित की पत्नी सुशीला को लात घुसा से मारा जिससे की पत्नी के शरीर में गंभीर चोटें आई और अपशब्दों व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया पुलिस इस मामले को देखकर इलाज के लिए भेजा पीड़ित ने थाना चिल्ला में इस घटना की लिखित सूचना भी दी जिस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई जिससे आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी न्याय की लगाई गुहार है। वही अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने मामले को देखते हुए जांच के आदेश दिए है।
रिपोर्ट शादाब अहमद,ब्यूरो चीफ

