बालू माफियाओं ने खनिज अधिकारी पर किया जानलेवा हमला

बालू माफियाओं ने खनिज अधिकारी पर किया जानलेवा हमला।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्योति सिंह बांदा

अवैध खनन की शिकायत पर घटनास्थल पहुंचे थे खनिज अधिकारी।
 पूरा मामला बाँदा नगर कोतवाली अंतर्गत गंछा गांव का है जहां देर रात अवैध बालू के खनन की शिकायत मिलने के उपरांत खनिज अधिकारी सुभाष सिंह के द्वारा घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया गया था। वही पहले से घात लगाए बैठे अवैध बालू खनन माफियाओं के द्वारा 40 से 50 लोगों की संख्या में एकत्रित होकर खनिज अधिकारी के ऊपर धावा बोल दिया गया जहां किसी तरीके से खनिज अधिकारी सुभाष सिंह के द्वारा अपनी जान को बचाते हुए घटनास्थल से भागे और अधिक पुलिस बल बुलाने की सूचना दी। सूचना मिलने के उपरांत पहुंची पुलिस के साथ घटनास्थल पर देखा गया तो अवैध बालू से भरे तीन ट्रैक्टर मिले जहां खनिज अधिनियम के विरुद्ध खनन कार्य करने को लेकर खनिज अधिकारी ने तीनों ट्रैक्टर सीज किए हैं।
 अवैध खनन की घटना की जानकारी देते हुए खनिज अधिकारी बाँदा सुभाष सिंह के द्वारा बताया गया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम के लिए हम लोग पूरे जिले में अपना अभियान चला रहे हैं। जहां हमें सूचना मिली थी कि आज गंछा गांव में अवैध खनन किया जा रहा है सूचना के उपरांत हमने सिविल लाइन चौकी से पुलिस प्रोटेक्शन लेकर के मुक्तिधाम होते हुए राजघाट के रास्ते से गंछा पहुंचे जहां अवैध खनन पर कार्यवाही की जा रही थी। तभी आक्रोशित 40 से 50 लोग एकत्रित होकर लाठी-डंडे हाकी लेकर धावा बोल दिया। और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे किसी तरीके से हम लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के पहुंचने के उपरांत तीन ट्रैक्टर अवैध बालू भरे मिले जिन पर कार्यवाही की गई और दो चालकों के मोबाइल भी मिले हैं जिन्हें जप्त कर लिया गया है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top