बिजली विभाग लापरवाही से परेशान किसानों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन
फतेहपुर-फतेहपुर जनपद के विकासखंड देवमई में स्थित विद्युत उपकेंद्र देवमई में करीब बीस दिन से बिजली विभाग की बहुत ही बड़ी लापरवाही सामने आ रहे है। इसमें दस दिन पहले पॉवरहाउस का पुराना ट्रांसफार्मर जो की प्रॉब्लम कर रहा था अचानक रात्री में खराब हो गया। इसके बाद 10दिन पहले पावर हाउस का ट्रांसफार्मर बदला गया। उसके बावजूद भी विद्युत सप्लाई में कोई भी बदलाव नहीं आया। इससे तंग आकर ग्रामीण किसानों ने पावर हाउस का घेराव कर लिया। इस मामले को बढ़ता देख बकेवर थाना पुलिस बल मौके में पहुंच गया। मामले को बढ़ता देख गुलाब प्रजापति जेई ने वैभव आनंद एसजीओ को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसमें से वह तुरंत वहां पर पहुंच गए।
आपको बता दें लगातार 20 दिन से हो रही समस्या से किसानों की धान की फसल बहुत ही बदतर कंडीशन में पहुंच गई है। यहां तक कि कुछ किसानों की फसल तो नष्ट होने की कगार पर है। इस वजह से गुस्साए किसानों ने पावर हाउस का घेराव कर लिया। जिस पर घेराव करते ही बकेवर गुलाब प्रजापति तुरंत मौके पर पहुंचे गए। मामले को बढ़ता देख बकेवर थाना को सूचित कर दिया। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर अधिकारियों ने ग्रामीड किसानों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

