बिठूर बिधान सभा के अंतर्गतआज गंगा बैराज पर सिंचाई विभाग द्वारा श्री राम चंद जी के अन्य भक्त निषाद राज गुहा जी की प्रतिमा का अनावरण का कार्यक्रम

कानपुर: बिठूर बिधान सभा के अंतर्गत आज गंगा बैराज पर सिंचाई विभाग द्वारा श्री राम चंद जी के अन्य भक्त निषाद राज गुहा जी की प्रतिमा का अनावरण का कार्यक्रम था परंतु इस कार्यक्रम में अकबरपुर के सांसद माननीय देवेंद्र सिंह भोले जी के पुत्र विकास सिंह भोले ने इस कार्यक्रम को राजनैतिक रूप देकर इस कार्यक्रम को एक राजनीतिक कार्यक्रम का मंच बनाकर

हमारे निषाद समाज के आराध्य निषादराज महाराज जी का अपमान किया है जिसकी निंदा हमारा निषाद समाज करता है एवं आग्रह करता है कि सांसद पुत्र विकास सिंह भोले एवं सांसद देवेंद्र सिंह भोले इस कृत्य की माफी सारे निषाद समाज से मांगे क्योंकि वह स्वयं इस कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित थे और उनकी उपस्थिति में उनके पुत्र द्वारा कृत्य कराया गया।
 रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top