बीआरएस ने धूमधाम से मनाई गई वीरांगना की जयंती

बीआरएस ने धूमधाम से मनाई गई वीरांगना की जयंती
 बुन्देलखण्ड अलग राज्य की लड़ाई भी महिलाओं को घरों से निकल कर महारानी बन लड़ना पड़ेगा- देवब्रत त्रिपाठी”देव”
फतेहपुर- सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखे गीत खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी के नारों के साथ बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति ने महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन मनाया। बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद एवं बुन्देलखण्ड के अन्य जनपदों में जगह जगह कार्यक्रम प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की पहली महारानी वीरांगना लक्ष्मीबाई का जयंती कार्यक्रम मनाया। वही वीरांगना अवंतीबाई चौराहे पर बीआरएस के सदर अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रेष्ठ रस्तोगी के नेतृत्व में साफ सफाई,  महारानी का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बीआरएस के केंद्रीय प्रवक्ता देवब्रत त्रिपाठी ने कहा कि बुन्देलखण्ड अलग राज्य की लड़ाई भी महिलाओं को घरों से निकल कर महारानी बन लड़ना पड़ेगा। महारानी रानी लक्ष्मीबाई ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में महिलाओं संग आंदोलन की शुरुआत की थी और अंग्रेजों से लड़ते हुए प्राणों की बाजी लगा दी। विभिन्न कार्यक्रमों श्रेष्ठ रस्तोगी, प्रशांत रस्तोगी, अभिषेक गुप्ता, अमित सोनी, शिवम सोनी, अंशू सिंह परमार, डाल चंद्र, सचिन दीक्षित, सचिन, सौरभ सिंह, अमित सिंह, कारण सिंह एवं विभा अग्निहोत्री आदि बीआरएस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top