बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रारंभ किया अनशन।
जिले में खाद की कालाबाजारी को लेकर प्रारंभ हुआ अनशन।
बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में किसानों की समस्या को लेकर के आज अशोक लाट बांदा में प्रारंभ किया गया अनशन।जिले में इन दिनों किसानों की खाद की समस्या चरम सीमा पर है। जिस पर खाद विक्रेताओं के द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है जिस पर किसान परेशान हो रहे हैं जिसको लेकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज से अनशन प्रारंभ किया है।
किसानों को समय से नहीं मिल पाती खाद।
जिले में खाद की कालाबाजारी को लेकर के बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा के द्वारा आज से किसानों की समस्याओं को लेकर के अशोक लाट चौराहे पर अनशन पर बैठ गए हैं। जहां विमल शर्मा के द्वारा बताया गया है कि इन दिनों खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है जिले के प्रशासन के द्वारा ढुलमुल रवैया अख्तियार किया जा रहा है। जिसके कारण किसान खाद को ले करके परेशान व बेहाल नजर आते हैं। संबंधित समस्या पर शासन प्रशासन को कई बार किसानों के द्वारा अवगत कराया गया लेकिन समाधान ना होने के कारण आज हमारे संगठन को मजबूरी बस किसान हित को लेकर अनशन में बैठना पड़ रहा है||

