बुलंदशहर: दहेज से प्रताड़ित महिला पहुंची कोतवाली (Police)

बुलंदशहर:- एक बार फिर दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता को दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने कोतवाली स्याना पहुंचकर अपने पति,सास, ससुर, ननद, ज्येष्ठ व दो जेठानी के खिलाफ दहेज एक्ट सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया, स्याना कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
मामला जनपद बुलंदशहर की कोतवाली स्याना क्षेत्र के किसी गांव का है, पीड़िता की शादी लगभग सवा साल पहले जनपद बुलंदशहर के ही थाना खानपुर नगर में हुई थी,शादी के दो महीनें बाद से ही

अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित और मारपीट करते रहते थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेरे पति के मेरी जेठानी से अवैध संबंध भी है ,जब वह इन बातों का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट होती थी और आगे पीड़िता ने बताया उसका पति घर छोड़कर बुलंदशहर अपनी भाभी के पास जाकर रहने लगा,जब वह बुलंदशहर अपने पति के पास पहची तो उसके पति ने अपनी भाभी के साथ मिलकर लात घूसो से मारपीट की।
रिपोर्ट तरुण कुमार,मंडल हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top