हमीरपुर: दो दिनों से चल रही बारिश ने किसानों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बेमौसम बरसात ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भर गया है, बेमौसम बरसात से बर्बाद हुईं फसल गौरतलब है कि बुंदेलखंड का हमीरपुर जिला कृषि आधारित है।
वहीं, बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। किसान ब्रजेंद्र कुमार गौतम कहते हैं कि लगातार बारिश से फसल का बहुत नुकसान हो रहा है। हालत यह है कि मटर, चना और मसूर की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हो गया है। पिछली बरसात में तिल की फसल खराब हो गई थी। उस नुकसान से अभी उबरे भी नहीं थे, अब इस बरसात से फसलें सड़ रही हैं।

रिपोर्ट नरेश साहू, संवाददाता