बेरोजगारी को लेकर युवाओं में रोष,सीएमपी के छात्र नेताओं ने थाली बजा किया विरोध।
प्रयागराज
युवाओं में बेरोजगारी को लेकर सरकार के प्रति काफी रोष देखने को मिल रहा है। सीएमपी के छात्र नेताओं ने ताली व थाली बजाकर सरकार को बेरोजगारी से मुक्त कराने की ओर संकेत कर रह हैं।
शनिवार को पूरे देश भर में बेरोजगार युवाओं द्वारा चलाये गए अभियान 5 सितंबर 5 बजे 5 मिनट ताली व थाली बजाओ अभियान के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगठन सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र नेताओं ने भी हिस्सा लेकर देश के युवाओं का सहयोग किया| संगठन के छात्रों ने अपने घरों की छत से ही ताली व थाली बजा कर बेरोजगार युवाओं की इस मुहिम में साथ दिया।बेरोजगार युवाओं द्वारा बीते कुछ दिनों से रोजगार हेतु लगातार आवाज़ उठाई जा रही है | बेरोजगार युवा सरकार से रोजगार देने की मांग कर रहे हैं व पिछली अधूरी पड़ी प्रतियोगी भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण कराये जाने की सरकार से मांग कर रहे हैं। जिसके लिए बेरोजगार युवा दिन प्रतिदिन सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, यूटूब आदि के माध्यम से डिजिटल आंदोलन कर रहे हैं | बेरोजगार युवाओं ने पूरे देश से यह अपील कि की 5 सितम्बर को शाम 5 बजे 5 मिनट के लिए सभी युवा ताली व थाली बजा कर सरकार तक बेरोजगारी के इस मुद्दे को पहुंचायेंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष करण सिंह परिहार ने बताया कि सरकार युवाओं के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती देश में बेरोजगारी चरम पर है जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। जिसके लिए आज देश के युवाओं के आवाहन पर सीएमपी ने ताली थाली बजा कर बेरोजगारी का विरोध किया।सीएमपी के विजेंद्र शुक्ला, चंद्रशेखर मौर्य, निशांत मौर्य, अर्जुन सिंह आदि लोगों ने इस मुहिम में हिस्सा लिया।

