बेरोजगारों और किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने थामा कटोरा

बेरोजगारों और किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने थामा कटोरा

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्योति सिंह/ बांदा

पुलिस ने बरसाईं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठियाँ
पूरा मामला बाँदा जनपद का है जहां आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जा रहा है। उसी तर्ज पर बाँदा में भी आंदोलन करने का काम किया गया है। शहर के अशोक लाट चौराहे पर सैकड़ों की तादात में एकत्रित सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की है। इसके साथ ही सड़कों पर कटोरा लेकर भीख मांगने का भी काम किया है। जैसे जैसे समय बीतता गया आंदोलन और भी उग्र होने लगा तभी योगी सरकार की पुलिस के द्वारा बर्बरता पुर्ण रवैया दिखाते हुए सभी सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। जिसके चलते कई सपाई घायल भी हो गए हैं। 

इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा दर्जनों सपाइयों को जेल भेजने का भी काम किया गया है।वहीं पूरी जानकारी देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया है कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जा रहा है । जिसके चलते हम लोगों ने भी शहर में सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की है। जिसको लेकर हम लोग प्रदर्सन कर रहे थे तभी पुलिस ने अचानक हम लोगों पर हमला बोल दिया और सब को दौड़ा दौड़ा कर मारने का भी काम किया है। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा दर्जनों कार्यकर्ताओं को जेल में भी भरने का काम किया है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top