बेरोजगारों ने बेरोजगारी के खिलाफ दीप जलाए और आक्रोश प्रकट किया

बेरोजगारों ने बेरोजगारी के खिलाफ दीप जलाए और आक्रोश प्रकट किया
प्रयागराज – सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रतियोगियों ने दीप जलाएं । करन सिंह ने कहा है कि आजादी के बाद भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आई है । छात्रों की आत्महत्या सबसे ज्यादा बीजेपी की सरकार में हो रही है । 
हम नहीं चाहते कि आगे किसी छात्र के साथ कोई अनहोनी हो इसलिए अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। हमारा एक एक दीप छात्रों की आत्महत्या को श्रद्धांजलि है और सरकार को चेतावनी है कि अगर रोजगार का सृजन नहीं होगा तो सत्ता पलट करने में युवाओं को समय नहीं लगेगा । प्रतियोगियों ने #9बजे9मिनट ट्विटर पर ट्रेंड भी करवाया । 
इस मौके पर बृजेन्द्र शुक्ला , चंद्र शेखर मौर्य , अर्जुन सिंह , मनराज सिंह , लक्ष्मीकांत यादव , निशांत मौर्य , उमाकांत यादव और निखिल मौर्य आदि प्रतियोगी मौजूद रहे ।

संपादक के बारे में

Scroll to Top