भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अल्प प्रवास के दौरान किया स्वागत

भगवाँ: घुवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का अल्प प्रवास के दौरान युवाओं ने भव्य स्वागत किया, बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का अल्प प्रवास के दौरान युवाओं के द्वारा पटाखे फोड़ कर एवं फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया,

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लगातार प्रदेश के जिला एवं मंडलों का दौरा कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे है। इसी दौरान आज सागर से टीकमगढ़ जिले के दौरा कार्यक्रम के दौरान घुवारा बस स्टैंड पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी,

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि राजा,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री, युवा नेता देवांश असाटी, घुवारा मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन फौजदार, आदित्य पटैरिया,सौरभ विश्वकर्मा, कृष्णकांत लखेरा, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय अहिरवार, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top