फतेहपुर:- भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष/कलेक्टरगंज सभासद दिवाकर अवस्थी के आवास पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के नवमनोनीत सदस्य ओम मिश्रा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव मनोनीत किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम मिश्रा ने कहा कि वह लगातार भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते चले आ रहे हैं
और जो दायित्व उन्हें मिला है। उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे और गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे तथा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर योगी आदित्यनाथ जी को आसीन करवाने का काम करेंगे। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी हैं जो अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी मेहनत का ध्यान रखते हुए दायित्व सौपकर मान बढ़ाने का काम करती हैं,
जबकि अन्य राजनीतिक दलों में ऐसा देखने को नहीं मिलता। श्री अवस्थी ने ओम मिश्रा को बधाई देते हुए मिशन 2022 में पुनः योगी सरकार को प्रदेश की सत्ता में काबिज़ कराने का संकल्प दोहराया, इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अलीक खान, सुगंध शुक्ला, असद खान, नदीम खान, पिंटू तिवारी, गोरे शुक्ला सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ