भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मंडल प्रवास कर संगठनात्मक अभियानों व कार्यक्रमों पर की चर्चा

बलरामपुर । भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र शेष नरायण मिश्रा ने बलरामपुर में दो दिवसीय प्रवास के दौरान उतरौला व गैसड़ी विधानसभा के विभिन्न संगठनात्मक मंडलों में बैठक कर पार्टी के अभियानों व कार्यक्रमों पर चर्चा की और सम्पन्न हुये कार्यक्रमों का वृत लिया । भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायण मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों से पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने को कहा । क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम 2022 में पुनः प्रचंड बहुमत से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने को संकल्पित है और इसके लिए सभी कार्यकर्ता एक एकजुट है । क्षेत्रीय अध्यक्ष ने 25 सितम्बर को सीतापुर में होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की । 
 इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, गैंसड़ी विधायक शैलेष कुमार सिंह ‘शैलू’, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही 
ब्यूरो रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा 

संपादक के बारे में

Scroll to Top